{"_id":"69d2bbab98df184eee07dae0","slug":"licenses-of-49-pesticide-sellers-will-be-canceled-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-141296-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 49 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 49 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त
ज्ञानपुर। कीटनाशकों की बिक्री को पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। सभी थोक और फुटकर विक्रेताओं को 15 अप्रैल तक आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वाले दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। कृषि विभाग ने इसके लिए दुकानदारों को चेतावनी दी है।
Trending Videos
जिला कृषि रक्षा अधिकारी इरम मिर्जा ने बताया कि सभी विक्रेता, डीलर और कंपनियों को अपनी दुकानों का पंजीकरण आईपीएमएस पोर्टल पर करना अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया में मोबाइल नंबर, लाइसेंस नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी। किसी विक्रेता को पंजीकरण में समस्या आती है, तो वह संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकता है। भविष्य में पोर्टल पर पंजीकृत निर्माता से ही विक्रेता कीटनाशक खरीद कर बिक्री करेंगे। इसके लिए विभागीय स्वीकृति अनिवार्य होगी। यह कदम अवैध बिक्री को रोकने और गुणवत्ता युक्त कीटनाशक किसानों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने बताया कि विक्रेताओं के पास पंजीकरण कराने के लिए 15 अप्रैल तक का समय है। इस अवधि के बाद पंजीकरण नहीं कराने पर संबंधित विक्रेता और निर्माण करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 52 में से सिर्फ तीन विक्रेताओं ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।