सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The daughters of the vegetable seller, barber, and weaver will checkmate the opponents in Kazakhstan

Bhadohi News: सब्जी विक्रेता, नाई और बुनकर की बेटियां कजाकिस्तान में विराेधियों को देंगी शह-मात

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The daughters of the vegetable seller, barber, and weaver will checkmate the opponents in Kazakhstan
कजाकिस्तान रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर प्रसन्न मुद्रा में बेटियां। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मनोज कुमार गुप्ता ज्ञानपुर (भदोही)। इरादे अगर पक्के हों तो मंजिल खुद राह तलाश लेती है। डीघ ब्लॉक के धनापुर उत्तरी कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं वंशिका, आराधना, सुनैना और काजल कजाकिस्तान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। 6 से 11 अप्रैल तक अल्माटी में आयोजित प्रतियोगिता में 20 देशों की 30 टीमें भाग लेंगी।
Trending Videos

रविवार को कक्षा छह की छात्रा सुनैना (12) और कक्षा आठ की छात्रा वंशिका (12), आराधना (13) और काजल ने वर्ल्ड स्कूल टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी से उड़ान भरी। वंशिका के पिता अरविंद कुमार सब्जी बेचते हैं तो सुनैना के पिता बनारसी नाई का काम करते हैं। काजल के पिता राजदेव और आराधना के पिता शिवलाल कालीन बुनाई का काम करते हैं। बेटियों की इस उपलब्धि पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि हमें अपनी बेटियाें पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीजन हब फाउंडेशन के निदेशक अमन गुप्ता ने बताया कि वर्ल्ड चेस ऑर्गनाइजेशन की ओर से चेस इन एजुकेशन थीम के तहत वंशिका, आराधना, सुनैना और काजल को वाइल्ड कार्ड से एंट्री मिली है। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शतरंज प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों के बीच वंशिका, आराधना, सुनैना और काजल ने पहला स्थान पाया था। संस्था के मैनेजर प्रभात यादव ने बताया कि पहली बार विदेश यात्रा पर जाने वाली चारों छात्राओं के दस्तावेज उपलब्ध कराने में जिलाधिकारी शैलेश कुमार का सहयोग रहा। निदेशक अमन गुप्ता ने बताया कि ऐसा पहली बार है, जब उत्तर भारत से किसी का चयन इस प्रतियोगिता में हुआ है। डीएम ने चारों बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed