सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi News young man returned home from Mumbai was murdered chased and beaten in bhadohi

Bhadohi News: मुंबई से घर आए युवक की हत्या, खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 100 मीटर तक बिखरा था खून

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 05 Mar 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: यूपी के भदोही जिले में एक परिवार में त्योहार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब गायब युवक की लाश खेत में मिली। युवक को बेरहमी से पीटा गया था। पुलिस ने तहरीर लेकर शव को कब्जे में ले लिया है।

Bhadohi News young man returned home from Mumbai was murdered chased and beaten in bhadohi
युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: भदोही कोतवाली क्षेत्र के सियरहां गांव में बुधवार की रात में युवक विशाल सरोज (25) सुरेंद्र सरोज निवासी बरमोहनी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को खेत में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 100 मीटर तक युवक को घसीटा गया था। कई स्थानों पर खून फैला मिला। 

Trending Videos


घटना की खबर मिलते ही दो थानों की पुलिस, फोरेंसिक, डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस ने गांव के ही पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरमोहनी गांव निवासी विशाल सरोज मुंबई में रहता था। एक सप्ताह पूर्व होली की छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार को दोपहर में वह होली खेलने के लिए, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव सियरहां के जल निगम पानी टंकी के पास एक खेत में मिला। 

परिजनों में मचा कोहराम

उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिला। खेत में ही उसे करीब 100 मीटर तक घसीटने का निशान मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गई। फोरेसिंक टीम ने भी कई बिदुओं पर जांच किया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

मृतक विशाल तीन भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता सुरेंद्र सरोज ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को हिरासत में लिया है।

सीओ भदोही अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को युवक का एक दुकानदार से विवाद हुआ था। जिसमें दोनो तरफ से मारपीट हुई। दुकानदार के भाई ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया। जिससे खून अधिक बहने से उसकी मौत हो गई। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed