सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exam: Evaluation Completed, Now Waiting for the Results

बोर्ड परीक्षा : मूल्यांकन पूरा, अब परिणाम का इंतजार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Evaluation Completed, Now Waiting for the Results
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। शिक्षा विभाग उत्तर पुस्तिकाओं को सहेजकर परिषद को भेजने की तैयारी में जुट गया है। अब सभी की नजरें परिणाम पर टिकी हैं। अंतिम दिन इंटरमीडिएट की शेष 200 काॉपियां डेढ़ घंटे में जांची गईं। फरवरी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के बाद विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। 18 मार्च से बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। परिषद की ओर से इस केंद्र पर हाईस्कूल की एक लाख 37 हजार व इंटरमीडिएट की 67 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने का लक्ष्य रखा गया था। 750 परीक्षकों ने 15 दिनों तक मेहनत करके कॉपियां जांच की। हाईस्कूल का मंगलवार जबकि इंटरमीडिएट का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। उप नियंत्रक मूल्यांकन प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अंतिम दिन इंटरमीडिएट की 200 कॉपियां जांची गईं। परिषद से पत्र आने पर ही कापियों को भेजा जाएगा। इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 55 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। मूल्यांकन खत्म होने के बाद अब विद्यार्थियों की नजर परिणाम पर टिकी है। 2025 की तरह 20 अप्रैल के बाद परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed