सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Staying organized will strengthen the unity of society: Kapilmuni

संगठित रहने से समाज की एकजुटता को मिलेगा बल : कपिलमुनि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Staying organized will strengthen the unity of society: Kapilmuni
होली मिलन समारोह में जुटी उमर वैश्य समाज की महिलाए। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गोपीगंज। ऊमर वैश्य क्षेत्रीय समिति की ओर से खटाई नेता के बगीचा में मंगलवार की देर शाम भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वहीं, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलमुनि ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। कहा कि संगठन में बड़ी ताकत होती है। अगर एक मंच पर रहेंगे तो निश्चित ही हमारी आवाज को गंभीरता से सुना जाएगा। वहीं, हमारी एकजुटता को बल मिलेगा। विशिष्ट अतिथि गोपीगंज नगर पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष फोकस करें, क्योंकि शिक्षित समाज से ही सभ्य समाज की नींव पड़ती है। इस दौरान माताओं और बहनों ने सामूहिक रूप से होली गीत व भजन प्रस्तुत किए। वहीं, बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर ऊमर, उपाध्यक्ष अवधेश ऊमर, प्रदेश अध्यक्ष संतोष ऊमर, युवजनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव ऊमर आदि रहे। अध्यक्षता मोहित कुमार बाबू और संचालन कृष्ण कुमार ‘खटाई नेता’ ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed