सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board exams Static magistrates monitor 94 centers in Bhadohi in both shifts additional administrators

बोर्ड परीक्षा: भदोही में 94 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दोनों पाली में रखेंगे नजर; अतिरिक्त व्यवस्थापक भी

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Board: जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहकर परीक्षार्थियों की निगरानी करेंगे।

Board exams Static magistrates monitor 94 centers in Bhadohi in both shifts additional administrators
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

Bhadohi News: ज्ञानपुर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंट डाउन शुरू हो गया है। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। 94 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड़्यूटी लगाई गई है। 

Trending Videos


इसमें जिला एवं ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षा विभाग ने दो राजकीय केंद्रों को छोड़कर 92 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी है। जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। अब परीक्षा शुरू होने में मात्र पांच दिन बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल और इंटर के करीब 54 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। 94 केंद्रों को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। एक-एक परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों की परीक्षा पर नजर रखने के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। 

तैयारियां तेज

शिक्षा विभाग की ओर से 92 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया है। डबल लॉक आलमारी, यानि जिसमें पेपर सुरक्षित और गोपनीय तरीके से रखा जाता है, उसकी एक चाबी भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा। 

डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परीक्षा की तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गई है। मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लग गई है। सभी केंद्राध्यक्षों को सीसीटीवी कैमरे चलाकर देखने के लिए कहा गया है। परीक्षा के समय सीसीटीवी नहीं चलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

दो दिनों में 50 केंद्रों पर पहुंची 1.10 लाख उत्तरपुस्तिका

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रही है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर से बुधवार को कॉपियों का वितरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार तक 50 केंद्रों पर एक लाख 10 हजार कापियां भेजी गई। डीआईओएस ने बताया कि 13 फरवरी तक सभी केंद्रों पर कापियां पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed