सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car rear-ends Roadways bus, three devotees from Bhadohi injured

Bhadohi News: रोडवेज बस में पीछे से टकराई कार, भदोही के तीन श्रद्धालु घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Car rear-ends Roadways bus, three devotees from Bhadohi injured
विज्ञापन
भदोही-लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर डकाही बाईपास के पास बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अयोध्या दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार भदोही के तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भदोही के सिखड़ी निवासी लालचंद मिश्र (76), प्रेम मिश्र (72), मंशा मिश्रा (44) के रूप में हुई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि सभी कार से अयोध्या दर्शन करने के लिए जा रहे थे। डकाही बाईपास के पास कार पहुंचते ही आगे जा रही रोडवेज बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। कार रफ्तार में थी। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंची लंभुआ पुलिस व एनएचआई कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed