भाजपा की ओर से मंगलवार को विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व एवं जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित तिरंगा यात्राओं में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जगन्नाथपुर एवं औराई मंडल में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर अजय बिंद, राकेश गुप्ता, नागेंद्र उपाध्याय, राकेश सिंह, अश्वनी अग्रवाल, राजेश पटेल, पवन दुबे, अखिलेंद्र सिंह बघेल, नागेंद्र नाथ मिश्रा, पालिका चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता रहे। इसी तरह मोढ़ में कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, फूलचंद पंकज आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरियावां में बच्चों और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। चेयरमैन विनय चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय से अटल चौराहा होते हुए कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय होते हुए चौक थाना गल्ला मंडी से होते हुए स्कूल आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, अनीता मौर्या, शिखा गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, बनारसी दास, धर्मेंद्र यादव आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर में शिक्षिका उर्मिला देवी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।