सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cold diarrhea is spreading feet, 12 children are reaching the hospital every day

Bhadohi News: कोल्ड डायरिया पसार रहा पांव, 12 बच्चे पहुंच रहे हर दिन अस्पताल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cold diarrhea is spreading feet, 12 children are reaching the hospital every day
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। इसका असर खासकर बच्चों की सेहत पर पड़ा है। अस्पताल में कोल्ड डायरिया (दस्त) के मरीज पहुंचने लगे हैं। लापरवाही बरतने पर बच्चे सीधे बीमार पड़ते हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव होने से दिन में उमस शाम को हल्की सिहरन का अहसास होता है। इसके कारण ज्यादातर बच्चे बीमार पड़ते हैं। जिला अस्पताल में कोल्ड डायरियों के मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। अस्पताल में रोजाना 10 से 12 बच्चे ऐसे पहुंच रहे हैं, जिन्हें डायरिया की समस्या है। जिन्हें जांच पड़ताल करके चिकित्सक दवा देते हैं। अभी भर्ती करने की नौबत नहीं है। सिर्फ दवा देकर डॉक्टर बच्चे को छोड़ दे रहे हैं। सौ शय्या अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीबी मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में जो बच्चे आते हैं, कुछ बच्चे में कोल्ड डायरिया के लक्षण दिखते हैं। सर्दी, जुकाम, पेट दर्द, वायरल बुखार सहित अन्य बीमारी से ग्रसित मरीज भी आ रहे हैं। बच्चों में डायरिया होने का मुख्य कारण है कि मौसम में बदलाव हुआ है। अब गर्मी का अहसास होेने लगा है। रात में फैन चलने लगा है, सुबह बच्चे सर्दी जुकाम से ग्रसित रहते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मिश्रा ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए अभिभावकों की सतर्कता जरूरी है। क्योंकि बच्चे फर्श पर नंंगे पांव चलते हैं, कान नहीं बांधते हैं। शाम को ठंडी हवा नुकसान करती है। इससे बच्चे बचाव के लिए बच्चों को सुबह शाम के वक्त फूलबाजू का कपड़ा पहनाए। घर के फर्स पर बच्चे को नंगे पांव न चलने दे।
Trending Videos


इनसेट:
कोल्ड डायरिया के लक्षण
- बच्चे का सुस्त पन रहना
- बार-बार पतली दस्त होना
- दस्त के साथ उल्टी होना

- दर्द के साथ तेज बुखार आना।
- पेट दर्द करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed