{"_id":"6a7cc362a99225d02f0131b5","slug":"couple-running-litti-chokha-stall-attacked-for-refusing-to-provide-a-glass-bhadohi-news-c-190-1-ana1001-170704-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गिलास न देने पर लिट्टी-चोखा दुकानदार दंपती पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गिलास न देने पर लिट्टी-चोखा दुकानदार दंपती पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बभनौली स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की रात शराब पीने के लिए गिलास न देने पर मनबढ़ों ने लिट्टी-चोखा दुकानदार दंपती को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल दंपती को एंबुलेंस से बांसडीह सीएचसी पहुंचाया।
घघरौली निवासी संजय बिंद अपनी पत्नी दुर्गा देवी के साथ बभनौली पेट्रोल पंप के सामने लिट्टी-चोखा की दुकान चलाते हैं। पीड़ित दंपती के अनुसार, मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद दोनों खाना बना रहे थे। इसी दौरान करीब 10 बजे बभनौली गांव निवासी राजा यादव और जनार्दन राजभर पहुंचे और पानी व गिलास मांगने लगे। आरोप है कि दोनों युवकों ने संजय के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जमीन पर पटक दिया। पति को बचाने पहुंची दुर्गा देवी के साथ भी मारपीट की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।