सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Delhi-Varanasi KV Express will not run today.

Bhadohi News: दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस आज नहीं चलेगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Varanasi KV Express will not run today.
विज्ञापन
भदोही-जंघई रेल मार्ग पर शनिवार को तीन प्रमुख ट्रेनें निरस्त रहीं। रविवार को 15128 नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। शनिवार को देरी से चलने वाली ट्रेनों में 15018 गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस शामिल रही। यह ट्रेन चार घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि शनिवार को 15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस, 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस तथा 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहीं। वहीं 15128 नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रहेगी। शनिवार 15018 गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस चार घंटे, 15128 नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12165 एलटीटी-गोरखपुर रत्नागिरी एक्सप्रेस 2.10 घंटे, 22542 आनंद विहार-बनारस गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, 13005 व 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस, 12875 पुरी-आनंद विहार नीलाचल एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से स्टेशन पर आईं। 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस पौने दो घंटे विलंब से भदोही पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed