सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Disabled students will get Braille kits and smart phones.

Bhadohi News: दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगी ब्रेल किट और स्मार्ट फोन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Disabled students will get Braille kits and smart phones.
विज्ञापन
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से अब दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ब्रेल किट और स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। विभाग की ओर से कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को ब्रेल किट व कक्षा नौ से पीएचडी तक के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा।
Trending Videos

इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। दिव्यांगजन व सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांग लोगों की सुविधाओं के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक दिव्यांगों को जरूरी सहायक उपकरण भी वितरित किए जाते हैं। इसके तहत अब दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ब्रेल किट व स्मार्टफोन वितरण की योजना शुरू की है। विभाग की ओर से कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को ब्रेल किट व कक्षा नौ से पीएचडी तक के विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशिकांत ने बताया कि ब्रेल किट व स्मार्ट फोन के लिए आवेदन करते समय दिव्यांग प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, शहरी क्षेत्र के लिए 56460 रुपये व ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46080 रुपये तक का आय प्रमाणपत्र, निवास की अवधि का ग्राम प्रधान व सभासद का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र के अलावा विद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाणपत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed