सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Opposition is snatching women's rights, BJP will fight: AK Sharma

महिलाओं का अधिकार छीन रहा विपक्ष, भाजपा लड़ेगी : एके शर्मा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Opposition is snatching women's rights, BJP will fight: AK Sharma
विज्ञापन
कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दल महिलाओं के अधिकार को छीन रही हैं। इसको लेकर देश की आधी आबादी आक्रोश में है। महिलाओं के हक के लिए भाजपा लड़ाई लड़ती रहेगी। यह बातें सूबे के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को औराई ब्लॉक में जन आक्रोश महिला सम्मेलन में कही। स्मार्ट मीटर को लेकर भी उन्होंने सख्त चेतावनी दी। कहा कि जब तक पुराने मीटर सही नहीं हो जाएंगे, तब तक नए स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। प्रभारी मंत्री सोमवार को दोपहर औराई ब्लॉक में पहुंचे तो महिलाओं से भरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 2025 में महिला आरक्षण बिल लाने का प्रयास किया जो 2026 में पेश किया गया, लेकिन विपक्षी पार्टियां उसे कामयाब नहीं होने दी। जब देश की आधी आबादी का सम्मान होगा, तभी देश विकास करेंगा। महिलाओं के आक्रोश से विपक्षी पार्टियां बेचैन है। उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इस बिल का विरोध करके उन्होंने क्या पाया? स्मार्ट मीटर के सवाल पर कहा कि यह एक मोबाइल जैसा है, जिसमें चिप लगाया जाता है। यह अफवाह फैलाई जा रही है कि उसकी रीडिंग तेज गति से होती है, वह सरासर गलत है। एक किलो वाट तक के कनेक्शन के जो भी स्मार्ट मीटर लगे हैं, ऐसे उपभोक्ताओं को एक महीने तक उनकी बिजली नहीं काटी जाएगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कुछ महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम भी कराया। मौके पर सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा, एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक कृष्ण चंद दुबे, बीडीओ दिलीप कुमार, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed