पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Education system in council schools is improving: Dinanath

परिषदीय स्कूलों में निखर रही शिक्षा व्यवस्था : दीनानाथ

Thu, 02 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Education system in council schools is improving: Dinanath
स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण का हरी झंडी दिखातेऔराई विधायक दीनानाथ भाष्कर। स्रोत सं
गोपीगंज। नगर के प्राथमिक विद्यालय काली महाल से बुधवार को स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की भव्य शुरुआत हुई। औराई भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर व जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने अभियान को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पूरे नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों के स्कूल में नामांकन व संचारी रोग से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। विधायक व डीएम ने विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग और किताबें वितरित की। भाजपा विधायक ने कहा कि परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था लगातार निखर रही है। आज परिषदीय स्कूलों के बच्चे बड़े-बड़े मंच पर न सिर्फ अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं, बल्कि सफलता की नई कहानी भी लिख रहे हैं। उन्होंने संचारी रोग से बचाव को लेकर जागरूक किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने व स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मौके पर पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, सीएमओ डॉ. एसके. चक, डॉ. ओपी शुक्ला, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव, बीएसए शिवम पांडेय, एबीएसए मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed