फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers protest over low water flow in Baripur Minor.

Bhadohi News: बारीपुर माइनर में पानी कम आने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest over low water flow in Baripur Minor.
सीतामढ़ी। बारिश की बेरुखी और नहर विभाग की उदासीनता से किसान परेशान है। नहरों में पूरी क्षमता से पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। जिसके कारण किसानों की तैयार नर्सरी की रोपाई समय से नहीं हो पा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि नहर विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से दिक्कत हो रही है। रविवार को नाराज किसानों ने माइनर के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना से जुड़े बारीपुर माइनर में पानी न के बराबर आ रहा है। जिससे मठहा, शुक्लान, बारीपुर, मनोहरपुर आदि गांव में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। जेई से इसकी शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि लमाही गांव में कई लोगों ने नहर को बांध दिया है। जिसके कारण आगे को ओर पानी न के बराबर जा रहा है। किसानों ने डीएम से मांग किया कि बारीपुर माइनर में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाए। प्रदर्शन में विद्याशंकर शुक्ल, सरकार बहादुर शुक्ल, सुधाकर शुक्ल, सुजीत कुमार शुक्ल, रामजतन, प्रिंस कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed