फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tree plantation will lead to a prosperous life: Dayalu

पौधरोपण से जीवन होगा खुशहाल : दयालु

Mon, 13 Jul 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tree plantation will lead to a prosperous life: Dayalu
हास्टल मैदान में पौधा लगाने के बाद पानी डालते आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र, दयालु। संवाद
ज्ञानपुर। रविवार को जिले भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 23 विभागों के संयुक्त प्रयास से एक दिन में 12.44 लाख पौधे रोपे गए। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पौधरोपण किया गया। अभियान की शुरुआत ज्ञानपुर काशी नरेश विश्वविद्यालय के हास्टल मैदान में मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। उन्होंने जिले के लोगों को पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया। कहा कि पौधरोपण से जीवन खुशहाल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्लोबल वार्मिंग से बचाव व पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाना है। पौधे लगाने के साथ-साथ पेड़ों को बचाना भी जरूरी है। हास्टल मैदान में 14 प्रकार के विशिष्ट वन की स्थापना की गई है। उन्होंने पीपल का वृक्षारोपण करते हुए बताया कि पीपल का वृक्ष सबसे अधिक ऑक्सीजन देता है। कोरोना काल में लोगों ने ऑक्सीजन की उपलब्धता की कमी देखी है। वैदिक ग्रंथों में भी विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से वृक्ष लगाने व उनके सुरक्षित व संरक्षण पर बल दिया है। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सचिव सिंचाई विभाग कृष्ण कुमार ने कहा कि पेड़ पौधों युक्त हरियाली धरती का शृंगार व गहना हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, एसपी अभिनव त्योगी, एडीएम शुभांगी शुक्ला, सीएमओ डॉ. एसके चक, डीएफओ विवेक यादव, रेंजर सुरेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed