फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three people were caught transporting illicit liquor in a luxury car.

Bhadohi News: लग्जरी कार से ले जा रहे थे अवैध शराब, तीन पकड़े गए

Mon, 13 Jul 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three people were caught transporting illicit liquor in a luxury car.
औराई। कोतवाली पुलिस और स्वाॅट टीम ने रविवार को अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। ओवरब्रिज के पास से लग्जरी कार में अवैध तरीके से 210 लीटर शराब लेकर जा रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। बरामद शराब की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान करन दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी पर रोक के लिए थानेवार टीम लगाई गई हैं। मुखबिर की सूचना पर रविवार को सुबह स्वाॅट व औराई पुलिस ने औराई ओवरब्रिज के पूर्वी छोर से कार से जा रहे तीन लोगों विजय शंकर प्रजापति निवासी कुंभ जौनपुर, कृष्ण कुमार चौहान, रमाशंकर चौहान निवासी कलियापुर ज्ञानपुर को पकड़ लिया। तीनों के पास से पुलिस ने रायल स्टेज विस्की रेड कैप 106 बोतल 750 एमएल, ऑफिसर चॉइस विस्की 306 बोतल 180 एमएल, आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रीन विस्की 190 बोतल 180 एमएल, बियर 72 बॉटल 180 एमएल समेत कुल 210 लीटर शराब बरामद किया गया। जिसकी कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोपीगंज के एक लाइसेंसी दुकान के मालिक से मिलकर शराब को सस्ते दाम पर खरीदकर बिहार में महंगे दाम पर बेचते थे। बिहार शराब लेकर जा रहे थे कि पकड़ लिए गए। एएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed