सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight between two sides under the influence of intoxication, seven people injured

Bhadohi News: नशे में धुत दो पक्षों के बीच मारपीट, सात लोग घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides under the influence of intoxication, seven people injured
विज्ञापन
गोपीगंज। दल्लूपुर गांव में सोमवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया। नशे में धुत दोनों पक्ष की महिला और पुरुष अस्पताल में भी नोकझोंक करते रहे। उनकी हरकत से चिकित्सक व अस्पताल के सुरक्षा कर्मी के साथ चौकी पुलिस भी परेशान रही। बताया जा रहा है कि नट बिरादरी के दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पैसे के लेन देन का आरोप लगा रहे थे। इसको लेकर दो दिन से चल रहा विवाद उस समय बढ़ गया, जब दोनों पक्ष की महिला और पुरुष नशे में हो गए। इस बीच ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें एक पक्ष से भल्लू (61), शकीला (22), मीना (60) व दूसरे पक्ष से हरेंद्र (43), राजेंद्र (60), राजेश (41) व प्रियंका (16) पुत्री राजेंद्र घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। उपचार के दौरान एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed