सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against 15 in the case of land grabbing and vandalism

नई पीढ़ी से उज्ज्वल है भारत का भविष्य : भास्कर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
FIR against 15 in the case of land grabbing and vandalism
प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते विधायक औराई दीनानाथ भास्कर। स्रोत - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बाबूसराय। औराई ब्लॉक के विक्रमपुर कला प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने बच्चों को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। कहा कि विद्यालय के बच्चों का प्रदर्शन अभिभूत कर देने वाला रहा है। सरकार अध्यापकों की नई पीढ़ी जो चयनित की जा रही है, इससे भारत का भविष्य उज्ज्वल है। साल 2047 के विकसित भारत का सपना जो देखा जा रहा है, वह समाज का अंतिम व्यक्ति जब तक विकास व शिक्षा की योजनाओं का लाभ लेकर अपना व राष्ट्र के विकास में योगदान देना शुरू करे तो ही सार्थक होगा। शिक्षक देवेंद्र दुबे ने सभी का स्वागत किया। संचालन संचालन मृदुला ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका आराधना दूबे, डॉ. देवेंद्र दुबे, शैलेंद्र दुबे, प्रमोद पाठक, भूपेंद्र दुबे, मुन्नू दुबे आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed