सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhadohi Youth Murdered in Mumbai dead Body Returns in Coffin with 11 Stab Wounds

यूपी के युवक की मुंबई में हत्या: ताबूत में आई लाश, शरीर पर चाकू के 11 निशान; दो माह से नहीं मिली थी सैलरी

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: जिले के उगापुर सरौली गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने औराई थाने में भी लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं बृहस्पतिवार को भोगांव गंगा घाट पर शुभम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

bhadohi Youth Murdered in Mumbai dead Body Returns in Coffin with 11 Stab Wounds
शुभम की लाश पहुंचते ही मची चीख-पुकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: औराई कोतवाली क्षेत्र के उगापुर सरौली गांव निवासी 30 वर्षीय शुभम तिवारी की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना नालासोपारा इलाके की है, जहां मंगलवार देर रात शराब पिलाने के बाद चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस को शुभम का खून से लथपथ शव कमरे में मिला, जिस पर पीठ, पेट, हाथ और माथे पर चाकू के करीब 10 गहरे घाव पाए गए।

Trending Videos


बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे एम्बुलेंस से पैतृक गांव लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता कृपाशंकर तिवारी ने बताया कि उनके पांच बेटों में शुभम सबसे छोटा था। वह पिछले दो वर्षों से नालासोपारा में रहकर पेंटिंग का काम करता था। उसके साथ गांव और आसपास के कई युवक भी काम करते थे, जिनमें पवन उर्फ बऊ, विजय, हरिश्चंद्र, गेदुर, जय बिंद सहित जौनपुर के जगदीशपुर निवासी संतोष सिंह और पिंटू सिंह शामिल हैं।

bhadohi Youth Murdered in Mumbai dead Body Returns in Coffin with 11 Stab Wounds
बेटे की लाश देख बिलख पड़ी मां। - फोटो : संवाद

परिजनों का आरोप है कि शुभम की लगभग दो साल की सैलरी बकाया थी और वह लगातार भुगतान की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे मुंबई पुलिस के माध्यम से परिवार को उसकी हत्या की सूचना मिली।

मृतक के बड़े भाई विशाल तिवारी ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि सुनियोजित तरीके से शुभम को शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिवार सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed