सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Suresh Khanna Concludes Grand Art Exhibition in Varanasi

UP News: देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हुआ यूपी, काशी में बोले मंत्री सुरेश खन्ना

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Mar 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में बृहस्पतिवार को आठ दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनाना है। 

Minister Suresh Khanna Concludes Grand Art Exhibition in Varanasi
प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उप्र सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बृहस्पतिवार को सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में 18 मार्च से चल रही विकास प्रदर्शनी का समापन किया। इस दौरान उन्होंने यहां लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। 

Trending Videos


वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के अंतर्गत आराजी लाइन ब्लॉक में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का बटन दबाकर उद्घाटन किया। वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 की तुलना में अपराधों में बड़े स्तर पर कमी आई है और उद्यमियों का विश्वास जीतने में सरकार सफल रही है। 267 दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया गया। छह नए नारकोटिक्स थाने खोले गए और सभी स्थानों पर साइबर सेल का गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की पुलिस में संख्या लगभग 10 हजार थी, लेकिन अब 40 हजार से अधिक महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया गया है। कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने बताया कि 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू हुई, लेकिन तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में एक भी व्यक्ति को आवास नहीं मिला। योगी सरकार आने के बाद 22 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत में डीएम सत्येंद्र कुमार ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, विधायक टी. राम, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, सीडीओ प्रखर कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद वह रविंद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं।

उत्कृष्ट काम करने वालों को किया पुरस्कृत
वित्त मंत्री ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया। शिक्षा विभाग से सुशील कुमार, अजय कुमार, अनुराग पांडेय को सम्मानित किया गया। मत्स्य विभाग से मत्स्य कियोस्क निर्माण हेतु 6 लाख रुपये का चेक मंजू देवी को दिया गया। 

आजीविका मिशन से ऊषा देवी, पूनम रानी, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सुमन देवी, किरण देवी, प्रीति देवी को सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत रामसूरत पटेल, अर्जुन विश्वकर्मा, राशन कार्ड लाभार्थी विजय लक्ष्मी, कृषि विभाग से ब्रजभूषण सिंह, आईसीडीएस के तहत 350 लोगों को किट, पशुपालन विभाग से देवेंद्रनाथ को बकरी पालन हेतु सहायता, श्रम विभाग से रविंद्र पटेल और नेडा से सत्यप्रकाश को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

काशी में 9 साल में 35 हजार करोड़ से 486 परियोजनाएं हुईं पूरी, प्रति व्यक्ति आय हुई 1,14,685 रुपये
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर बताया कि काशी में पिछले 9 वर्षों में 35 हजार करोड़ रुपये से 486 परियोजनाएं पूरी हुई हैं, जबकि 18 हजार करोड़ रुपये के कार्य वर्तमान में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी की जीडीपी 2017 में 22,586 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 56,900 करोड़ रुपये हो गई है। 

जिले में प्रति व्यक्ति आय 1,14,685 रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास गंजारी में लगभग 100-150 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘काशी स्पोर्ट्स सिटी टाउनशिप’ विकसित किए जाने की योजना है। जाम की समस्या के समाधान के लिए 48 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर योजना विकसित की जा रही है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में पूरे प्रदेश के साथ काशी ने अभूतपूर्व विकास किया है। इस अवधि में शहरी क्षेत्र का 5 प्रतिशत विस्तार हुआ है। 22,829 करोड़ रुपये से अधिक लागत से रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग एवं सेतु निर्माण से जुड़ी 127 परियोजनाएं पूरी की गईं। 

5,813 करोड़ रुपये से अधिक लागत से सड़कों और सेतुओं का निर्माण, 1,529 करोड़ रुपये से अधिक लागत से रेलवे, एयरपोर्ट और जलमार्ग से संबंधित कार्य पूरे किए गए। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 877.65 करोड़ रुपये की लागत से 34 परियोजनाएं पूरी हुई हैं। 1000 करोड़ रुपये से अधिक की 60 सीवरेज और पेयजल परियोजनाएं पूरी हुई हैं, जबकि 2100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed