सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR filed against former MLC's son and daughter-in-law in assault case

Bhadohi News: मारपीट में पूर्व एमएलसी के बेटे और बहू पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against former MLC's son and daughter-in-law in assault case
विज्ञापन
भदोही (सुरियावां)। कुसौड़ा गांव में नौकर से मारपीट करने पर पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व एमएलसी स्व. घनश्याम दूबे के बेटे योगेश दूबे और बहू शैलजा दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि पूर्व एमएलसी की बरसी के दौरान दोनों ने घर में काम करने वाले युवक के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। देवरिया के सलेमपुर नीमकौड़िया गांव निवासी धीरज मिश्रा ने तहरीर में बताया कि बीते छह साल से वह स्व. घनश्याम दूबे के घर पर देखभाल का काम करता है। 20 दिसंबर को पूर्व एमएलसी की बरसी थी। इसमें योगेश और शैलजा आए थे। 14 दिसंबर 2025 की रात 10 बजे योगेश उसको मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगे। आपत्ति जताया तो दोनों ने मारपीट की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने कहा कि योगेश और शैलजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed