फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR registered against the youth who climbed the tower, following a complaint by the young woman's family

Bhadohi News: युवती के परिजनों की शिकायत पर टॉवर पर चढ़े युवक पर प्राथमिकी

Tue, 04 Aug 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against the youth who climbed the tower, following a complaint by the young woman's family
कौलापुर। कोतवाली के एक गांव में रविवार को प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक पर सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। युवती का आरोप है कि युवक विजय गौतम कुछ समय से बाजार आते-जाते परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह लगातार युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने कथित रूप से युवती को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से एक लाख रुपये की मांग की। आरोप लगाया कि रुपये न मिलने पर आत्महत्या कर युवती व उसके परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। युवती पर दबाव बनाने के लिए वह टॉवर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed