फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire breaks out in cosmetic shop, goods worth lakhs burnt

Bhadohi News: कास्टमेटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 04 Aug 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cosmetic shop, goods worth lakhs burnt
भदोही में आग लगने से जला सामान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
भदोही। नगर के अहमदगंज गजिया में सोमवार को तड़के कॉस्मेटिक्स की दुकान में आग लग गई। आग से करीब चार लाख रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। सही लोकेशन न मिलने से दमकल विभाग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे, तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन

नगर निवासी अजय सेठ ने किरण चौरसिया के किराए के मकान में कास्मेटिक्स की दुकान खोल रखी है। सोमवार को सुबह लगभग चार बजे लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो सकते में आ गए। कुछ ही देर में धुआं बढ़ गया तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। मकान मालिक किरण चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन दमकल के आने से पहले लोग आग को बुझाने में लग गए थे और किसी तरह आग को बुझा लिया था। बताया गया है कि दमकल विभाग को लोकेशन की सही जानकारी नहीं बताए जाने से वे करीब डेढ घंटे देरी से पहुंच सका था। किरण चौरसिया ने बताया कि आग किस कारण से लगी। इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना हो सकती है। दमकल विभाग और कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मकान मालिक के अनुसार दुकान में करीब चार लाख रुपये के कास्मेटिक के सामान के साथ-साथ बैटरी, इनवर्टर, फर्नीचर आदि सामान नष्ट होने से बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed