फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Waterfall Cascades from Flyover; Claims Washed Away Too

Bhadohi News: फ्लाईओवर से बहा झरना, दावों का रंग भी धुला

Tue, 04 Aug 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Waterfall Cascades from Flyover; Claims Washed Away Too
सोमवार को गोपीगंज में फ्लाईओवर से झरने की तरह गिर रहा पानी। संवाद
ज्ञानपुर। सावन की पहली बारिश ने एनएचएआई की कांवड़ यात्रा तैयारियों की पोल खोल दी। जिले के सबसे लंबे ढाई किमी लंबे फ्लाईओवर के आठ स्थानों पर पाइप दुरुस्त न होने के कारण नीचे झरने की तरह पानी गिरता रहा। बारिश से बचने के लिए फ्लाईओवर के नीचे शरण लेने वाले लोग परेशान हुए। वहीं कांवड़ियों की सहायता के लिए शिविर लगाने वालों और कांवड़ लेकर निकलने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशान पड़ा।
विज्ञापन

रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक हुई सावन की पहली बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर एनएचएआई की तैयारियों की भी पोल खुल गई। कांवड़ियों के लिए आरक्षित उत्तरी लेन और दक्षिणी लेन पर तैयारियां तो की गईं, लेकिन गोपीगंज फ्लाईओवर की कमियों को दूर नहीं किया गया। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के सबसे लंबे तीन फ्लाईओवरों में शामिल गोपीगंज फ्लाईओवर पर बारिश होते ही झरने की तरह पानी गिरने लगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर फ्लाईओवर से गिर रहा था पानी : हाईवे प्राधिकरण की ओर से फ्लाईओवर के ऊपर वर्षा जल निकासी के लिए लगाए गए पाइप दुरुस्त न होने के कारण बड़ा चौराहा, मिर्जापुर तिराहा, सरकारी अस्पताल के सामने, रामलीला मैदान के सामने, शहीद स्मारक के पास दक्षिणी लेन समेत अन्य स्थानों पर बारिश के दौरान तेजी से पानी नीचे गिरने लगा। वहीं गिराई और माधोसिंह के पास जलभराव हो गया, लेकिन यहां कुछ ही देर में एनएचएआई की ओर से लगाए गए पंप से पानी निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में नौ एमएम बारिश, उमस फिर भी बरकरार : कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में 24 घंटे में नौ एमएम बारिश हुई है। रविवार रात 12 बजे के बाद मौसम बदलने से उमस से कुछ राहत मिली और करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई।

ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, भदोही समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि 24 घंटे में नौ एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ यह 35 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed