{"_id":"69839a3bb4615db0c900f827","slug":"five-kg-tumour-removed-from-womans-stomach-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-138578-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महिला के पेट से निकाला पांच किलो का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महिला के पेट से निकाला पांच किलो का ट्यूमर
महिला के पेट से निकला ट्यूमर दिखाते अधीक्षक डॉ. कृष्ण चंद्र दूबे। स्रोत विभाग
Link Copied
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले का स्वास्थ्य विभाग ने एक नया कीर्तिमान रचा है। बुधवार को सीएचसी औराई में ऑपरेशन करके एक महिला के पेट से पांच किलो का ट्यूमर निकाला गया। निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने में 60 से 70 हजार रुपये खर्च होता, लेकिन सीएचसी पर निशुल्क ऑपरेशन किया गया। डीएम शैलेष कुमार और सीएमओ डॉक्टर एस के चक ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन करने पर औराई अधीक्षक डॉ. कृष्ण चंद्र दूबे और उनकी टीम को बधाई दी है। औराई पूरेनोहरी भैंसहटा निवासी राजेश पत्नी के पेट में ट्यूमर था। वह दर्द से परेशान थी। पीड़िता औराई सीएचसी पर आई। जहां अधीक्षक कृष्ण चंद्र दूबे ने रिपोर्ट देखकर ऑपरेशन करने की नसीहत दी। बताया कि महिला के पेट में लंबे समय से ट्यूमर था, इससे वह परेशान थी। इस कारण उसकी दैनिक जीवन की गतिविधियां प्रभावित थीं। अधीक्षक ने बताया कि महिला के पेट से पांच किलो का ट्यूमर निकाला गया है। महिला अब स्वस्थ्य है। उसे वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी देखभाल कर रही है। ऑपरेशन में मुख्य सर्जन डॉ. कृष्ण चंद्र दूबे, डॉ. महेंद्र प्रताप, डॉ. राजीव पांडेय, स्टाफ नर्स नीलम, सोनी, सुषमा, फार्मासिस्ट प्रदीप मौर्य, आशीष गुप्ता, पारस आदि शामिल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।