सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hail falls along with rain; storm uproots tin sheds, tents, and trees.

Bhadohi News: बारिश के साथ गिरे ओले, आंधी से टिन शेड, टेंट और पेड़ उखड़े

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hail falls along with rain; storm uproots tin sheds, tents, and trees.
भदोही के जमुनीपुर कॉलोनी में ओले को हाथ में दिखाते बच्चे। संवाद  - फोटो : कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मूतवी तक दौड़ेगी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जिले में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के बीच भदोही, नई बाजार, मोढ़, कस्तुरीपुर क्षेत्र में आधे घंटे तक बारिश हुई, जबकि अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। भदोही के आसपास कई स्थानों पर ओले भी गिरे। आंधी के कारण शादी-विवाह में लगे टेंट उखड़ गए। बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। इससे आवागमन बाधित रहा।
Trending Videos

शेरपुर गोपलहां में दीवार पर बिजली गिरने से वह ध्वस्त हो गया। इस दौरान एक महिला घायल हो गई। बारिश से तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तपिश भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।अप्रैल के पहले सप्ताह में बारिश के बाद करीब 20 दिन तक मौसम तल्ख रहा। सुबह तेज धूप और दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के कारण दिन और रात में लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। बुधवार को दोपहर में अचानक मौसम बदला। आधे घंटे में ही पूरा आसमान काले बादलों से ढंक गया। दोपहर करीब तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओले पड़े, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। ज्ञानपुर मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर दो से तीन घंटे बिजली नहीं रही। कुछ स्थानों पर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बारिश हुई है। गेहूं की मड़ाई आदि होने से फसलों को खास नुकसान नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को भी मौसम नरम ही रहेगा। तेज आंधी के कारण 40 से 45 गांवों में बिजली आपूर्ति दो घंटे के लिए बाधित रही। तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर कर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दूसरी ओर चौरी-महरजगंज मार्ग पर जमुवा में आंधी पानी के चलते एक पेड़ गिरा गया। जिससे आवागमन बाधित रहा। अभोली ब्लॉक के शेरपुर स्थित जल जीवन मिशन की पानी टंकी के पास करीब 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन पर बिजली का पोल गिर गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। गांव में ही एक बबूल का पेड़ भी जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। मोढ़ के कस्तूरीपुर, सुरियावां के हरिहरपुर, गोपीगंज के कठौता आदि स्थानों पर शादी का टेंट उखड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed