सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sticks Wielded in Minor Dispute; Eight Injured, Including Female Village Head

Bhadohi News: मामूली विवाद में चलीं लाठियां, महिला प्रधान समेत आठ घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sticks Wielded in Minor Dispute; Eight Injured, Including Female Village Head
विज्ञापन
महाराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के तितराहीं गांव में मंगलवार की शाम मामूली विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इसमें कंसापुर की महिला ग्राम प्रधान मालती देवी समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विशंभर कुमार को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

पटखौली निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा के घर लड़के की शादी थी। बरात में शामिल होने के लिए उनका भांजा नान्हू विश्वकर्मा भी आया था। 28 अप्रैल को वह एक बैंक की इटवा शाखा के एटीएम से रुपये निकालने गया। रुपये निकालने के बाद वह बाइक से लौट रहा था। रास्ते में महराजगंज बाजार में एक दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस मसले को लेकर युवक से कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने फोन कर गांव से कई लोगों को बुला लिया। आरोप है कि 10 से 12 की संख्या में आए युवकों ने तितराहीं गांव में धर्मेंद्र के घर पहुंच कर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। भयवश महिलाएं और बच्चे भागकर ग्राम प्रधान मालती देवी के यहां पहुंच गए। हमलावर वहां भी हमला कर दिए। मारपीट की इस घटना में मालती देवी और उनका बेटा योगेश कन्नौजिया भी घायल हो गए। घटना में विशंभर विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, राहुल, नाजिया, जरीना, योगेश भी घायल हुए। औराई ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां विशंभर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में पंचू यादव, पवन यादव और करंटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed