सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power Supply System Crippled Following Storm; Personnel Engaged in Patrolling

Bhadohi News: आंधी के बाद चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था, पेट्रोलिंग में लगे कर्मी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Power Supply System Crippled Following Storm; Personnel Engaged in Patrolling
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तेज आंधी के कारण बुधवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। आंधी से 150 से ज्यादा गांवों में चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। मौसम सही होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मचारी पेट्रोलिंग कर कमियों को दूर करने में देर शाम तक जुटे रहे।
Trending Videos

आंधी के दौरान अभोली के मिश्राइनपुर विद्युत उपकेंद्र के 11 हजार केवी का तार कई स्थानों पर टूट गया। इसे दुरूस्त करने के लिए पेट्रोलिंग कार्य चल रहा है। शाम सात बजे तक कमियों को कर्मचारी नहीं पकड़ सके थे। विद्युतकर्मी समर जीत बिंद ने बताया कि पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि कमियों का पता कर उसे दूर किया जा सके। रात में आपूर्ति सही कर ली जाएगी। चौरी उपकेंद्र से जुड़े लगभग 80 गांवों और साउपुर से जुड़े 100 से ज्यादा गांवों में आंधी पानी के बाद बिजली गुल हो गई है। एसडीओ विजय यादव के अनुसार कई स्थानों पर फाल्ट है। जिसे ठीक कराया जा रहा है। कहा कि ठीक होने में दो से तीन घंटे लगेंगे। वहीं ज्ञानपुर नगर की बिजली दोपहर एक बजे से गुल रही। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बन रही। कस्तूरीपुर, करियावं, वहिदानगर, कोईरौना, अभिया, मोढ, पाली आदि उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed