फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   "Har-Har Mahadev" echoed in the Shiva temple on the occasion of Sawan Shivratri.

Bhadohi News: सावन की शिवरात्रि पर शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव

Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
"Har-Har Mahadev" echoed in the Shiva temple on the occasion of Sawan Shivratri.
सेमराध मंदिर के पास जलेबी बनाता दुकानदार। संवाद
सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को जिले के प्रमुख शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहे। ज्ञानपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ, गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वर नाथ महादेव और बाबा सेमराध नाथ सहित विभिन्न शिव मंदिरों में 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव के दरबार में शीश नवाए।
विज्ञापन

सावन में कांवड़ियों के साथ ही आम श्रद्धालु भी शिव मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। सोमवार को जहां शिवालयों में आस्थावानों की भीड़ लगी रही, वहीं मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

गोपीगंज निवासी आचार्य संदीप पांडेय ने बताया कि सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मंगलवार को सावन की शिवरात्रि थी। सावन को लेकर पूरा जिला शिव की भक्ति में डूबा है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे केसरिया मय रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच कांवड़िये भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवालयों की ओर बढ़ते दिखे। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस भी सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के कोईरौना बाजार स्थित लगड़ी माता मंदिर परिसर में मंगलवार को कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने शिविर में पहुंच कर कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्हें फल, शरबत वितरित किया। इस मौके पर दुर्गेश कुमार यादव, राजन विश्वकर्मा, छेदी अली, अरविंद कुमार सिंह, विधायक सिंह, जय नाथ यादव, राकेश केशरवानी, शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
अभोली ब्लॉक के पांडेयपुर गांव स्थित बूढ़ेनाथ शिव मंदिर परिसर में मेला आयोजित किया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिव भक्तों ने बाबा बूढ़ेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में बच्चों ने खिलौने खरीदे। महिलाओं, किशोरियों ने लजीज व्यंजन का स्वाद चखा। इस मौके पर श्रीनाथ पांडेय, सुरेश पांडेय, रामचंद्र पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे।

---------------------------
कांवड़ियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना
फोटो 07
ज्ञानपुर। नगर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर से सोमवार को सुल्तानगंज से जल लेने के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। इसके पूर्व बाबा के दर्शन-पूजन किए। जय बाबा बर्फानी ग्रुप के अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि ग्रुप के सदस्यों का जत्था सुल्तानगंज गंगा जल लेने के लिए रवाना हुआ है। सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक करने जाएंगे। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर सुल्तानगंज जाएंगे। वहां से जल भरने के बाद बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पैदल ही रवाना होंगे। जत्थे में आकाश, शेरू, भैरव, विक्की, राज, अमन, बाबा, विशाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed