{"_id":"69c19f45749a4c281c037707","slug":"health-deteriorated-again-with-the-changing-weather-1103-patients-visited-the-opd-on-monday-for-the-first-time-in-the-past-2-months-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-140717-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मौसम बदलते ही फिर से बिगड़ी सेहत, बीते 2 महीने में पहली बार सोमवार को ओपीडी में पहुंचे 1103 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मौसम बदलते ही फिर से बिगड़ी सेहत, बीते 2 महीने में पहली बार सोमवार को ओपीडी में पहुंचे 1103 मरीज
विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पश्चिम विक्षोभ के कारण बीते शुक्रवार को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम में अचनाक बदलाव हुआ था। सोमवार को इसका असर सेहत पर देखाई दिया। शनिवार को ईद की छुट्टी और रविवार की बंदी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में रिकॉर्ड 1103 मरीज आए। बीते दो महीने में पहली बार ऐसा हुआ है कि सोमवार की ओपीडी में इतने मरीज आए। लगभग 70 फीसदी मरीज मौसमी बीमारी से पीड़ित रहे।
सामान्य दिनों में महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में औसतन हर दिन 700 से 800 मरीज ओपीडी में आते हैं। अचानक तापमान गिरने से बदन दर्द, जकड़न, बुखार, सर्दी और जुकाम से ज्यादातर लोग पीड़ित थे। कुछ मरीजों को ज्यादा खांसी आने से सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि अचानक तापमान कम होने से लोगों के शरीर का तापमान वर्तमान मौसम से समन्वय नहीं बना सका है। इस कारण लोग मौसमी बीमारी से ज्यादा परेशान हैं। इस तरह के मौसम में ज्यादातर लोगों को पहले बुखार आता है। फिर सर्दी-जुकाम हो जाता है। तीन दिनों तक लोग ज्यादा परेशान रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशान बच्चे और बुजुर्ग हैं।
बीते दो महीने में पांच सोमवार की ओपीडी का हाल
दिनांक मरीजों की संख्या
02 फरवरी 1070
16 फरवरी 1095
02 मार्च 1035
09 मार्च 1009
23 मार्च 1103
नोट : ओपीडी के आंकड़े जिला अस्पताल से लिए गए हैं।
बदलते मौसम में बरतें सावधानी
- ठंडा भोजन न करें, इससे डिहाईड्रेशन होने का डर रहता है
-
रात में सफर के दौरान फूल बाजू का कपड़ा पहने
- बच्चों को रात में गुनगुना दूध पिलाएं
- बच्चों के कान बांध कर रखें, इससे सर्दी जुकाम नहीं होगा
- रात में पंखा, कुलर अभी न चलाएं, चलाएं भी तो गति धीमी रखें
- बाहर से आने पर तुरंत पानी न पीएं, 10 मिनट रूककर पानी पीएं
Trending Videos