सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Holika Dahan took place at 1205 locations during the auspicious time, with police standing alert at 25 highly sensitive locations

Bhadohi News: शुभ मुहूर्त में 1205 स्थानों पर होलिका दहन, 25 अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस रही मुस्तैद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place at 1205 locations during the auspicious time, with police standing alert at 25 highly sensitive locations
थानीपुर में जलती होलिका। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शहर से गांव तक सोमवार की रात शुभ मुहुर्त 12:30 बजे में होलिका दहन किया गया। जिले में 1205 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इसमें 25 अति संवेदनशील रहा, जहां पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। कहीं पर किसी तरह की अशांति नहीं दिखी। रंगों का पर्व होली बुधवार को मनाया जाएगा। अबकी बार होलाष्टक होेने के कारण होलिका दहन दो मार्च की रात में शुभ मुहूर्त में दहन किया गया। बीते साल की अपेक्षा इस बार होलिका का आकार हर छोटा दिखा। अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी सुबह से चक्रमण करते रहे। वहीं, जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गोपीगंज मिर्जापुर तिराहे पर परंपराओं की जानकारी ली। प्राप्त किया। शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन शहर से लेकर गांव तक होलिकाएं स्थापित की गई थी। ज्ञानपुर के बालीपुर रोड, पुरानी बाजार मार्ग, गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहा, भदोही शहर के मेन रोड, चौरी रोड, ज्ञानपुर रोड, तहसील मार्ग, स्टेशन रोड, खमरियां, घोसिया, नई बाजार, भरत टाकीज चौराहा, सुरियावा, गल्ला के पास सहित विभिन्न स्थानों पर होली दहन किया गया। डीज पर भक्ति और भोजपुरी गीतों की धुन पर लोगों ने खूब नृत्य किया। इसके बाद आस्थावान उसमें उपली, झाड़, पेड, रेड, जौ, पुआल डाल कर होलिका बड़े स्तर पर स्थापित किया था। वहीं, ज्ञानपुर के नथईपुर तिराहा, चौरी, सुरियावां, अभोली, ऊंज, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में बिजली के तार के नीचे स्थापित होलिका का दहन हुआ। जहा किसी तरह के नुकसान नहीं हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed