सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   House arrest of Congress leaders is an attack on democratic values: Wasim

कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट करना लोकतांत्रित मूल्यों पर आघात : वसीम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
House arrest of Congress leaders is an attack on democratic values: Wasim
कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सुरियावां। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से 14 जून रविवार को राजभवन घेराव कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने कांग्रेस एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों को 12 जून की दोपहर 12 बजे से ही हाउस अरेस्ट कर किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात बताया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विशाल गौतम, सुरियावां ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौहान, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश पाल, नगर उपाध्यक्ष अनीश शेख, नगर अध्यक्ष भदोही सरफराज अहमद तथा अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

इसके अलावा जिला महासचिव जजलाल राय को भी प्रशासन द्वारा नजरबंद रखा गया है। बताया कि लगभग 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का स्पष्ट एवं वैधानिक कारण नहीं बताया गया है। वहीं संबंधित अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई है कि सभी लोगों को 14 जून को दोपहर 3 बजे के बाद ही मुक्त किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना किसी वैधानिक आधार के घरों में कैद करना भारतीय लोकतंत्र और संविधान पर सीधा आघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed