सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In 9 months, 2,500 educated people fell prey to cyber fraudsters, including those with B.Ed and B.Com degrees

Bhadohi News: 9 महीने में 2500 पढ़े-लिखे लोग साइबर ठगों के झांसे में फंसे, इनमें बीएड-बी.कॉम डिग्रीधारी भी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
In 9 months, 2,500 educated people fell prey to cyber fraudsters, including those with B.Ed and B.Com degrees
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में चोरी, लूट और डकैती की घटनाओंं में भले ही कमी आई हो, लेकिन साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते नौ महीने में 2500 लोग साइबर ठगों के झांसे में आए हैं। ठगी के शिकार होने वालों में बीएड-बी.कॉम सहित उच्च शिक्षा की डिग्री लेने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। साइबर ठगी के 30 फीसदी मामले में पुलिस ने पीड़ितों के रुपये वापस कराए हैं। वहीं, 70 फीसदी लोग अभी भी थानों का चक्कर लगा रहे हैं। कम समय में ज्यादा लाभ कमाने का झांसा देकर साइबर ठग जाल बिछाते हैं इसमें भोले-भाले लोग फंस जाते हैं। इधर, साइबर ठगी से बचाने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है तो वहीं, साइबर ठग रोज नए-नए पैंतरे बुनकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। पुलिस के अनुसार जनपद में 70 फीसदी साइबर ठगी के मामले में ठग शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी किए हैं। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक साइबर ठगों ने जनपद में 2500 लोगों को निशाना बनाया। ठगों ने 2500 लोगों के खातों से 4.93 करोड़ की ठगी की।
Trending Videos

इन तरीकों से हो रही साइबर ठगी

- डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी।
- व्हाट्सएप डीपी पर परिचित व्यक्ति का फोटो लगाकर रकम ट्रांसफर करवाना।

- फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर इमोशनल मैसेज भेजकर साइबर ठगी।

- बिजली बिल ठीक कराने का झांसा देकर ओटीपी पूछकर साइबर ठगी।

- एयरपोर्ट पर पार्सल पकड़े जाने का डर दिखाकर साइबर ठगी।

- सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवाओं से ठगी।

केस 1 -
सात महीने पहले ऊंज के आशुतोष सिंह को फर्म की एक फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने सात लाख की ठगी की। साइबर क्राइम सेल में शिकायत करने पर एक महीने की जांच के बाद टीम ने उनके छह लाख रुपये वापस कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो-
घोसियां नगर निवासी रईस अहमद जो बी.कॉम किए हैं। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजों ने 29.56 लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल ने जांच के बाद तीन लाख 82 हजार रुपये वापस कराए। शेष रुपये अभी तक नहीं मिले हैं।
केस-तीन -
प्राथमिक विद्यालय गौरा द्वितीय में तैनात शिक्षक अजय पांडेय चार अगस्त 2025 को साइबर ठगी के शिकार हो गए। अजय से फोन पर ठगों ने बात किया और मोबाइल हैक करके 80 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक रुपये नहीं मिले।
केस-चार -
भदोही के आदित्य सिंह यादव से 19 जून 2025 को लोन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने एक लाख रुपये ठग लिए। 1930 पर शिकायत की। छह महीने बाद साइबर सेल ने रुपये वापस कराए।
जनपद में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर सबसे ज्यादा साइबर ठगी के मामले आए हैं। इसके अलावा कुछ मामले बैकिंग फ्रॉड के भी हैं। पहले की अपेक्षा अब 1930 पर शिकायतें बढ़ी हैं। इससे संख्या अधिक दिख रही है। हमारी टीम लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई कर रही हैं। कई बड़े गैंग पकड़े गए हैं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article