सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In Koniya's Bhatgwan, five bighas of wheat crop were burnt

Bhadohi News: कोनिया के भटगवां में पांच बीघा गेहूं की फसल राख

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
In Koniya's Bhatgwan, five bighas of wheat crop were burnt
कोनिया में गेहूं की फसल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के कुंडीकला भटगवां में मंगलवार की रात में लगभग 9.15 बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे गांव के किसान उदयनाथ राय, श्यामधर, आद्याधर राय, विद्याधर सहित कई किसानों की लगभग 5 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी थी, तेज आंधी चल रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। रात का समय होने के कारण जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक किसानों की लगभग 5 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक देर हो चुकी थी। क्षेत्र के समाजसेवी आदर्श पांडेय, भटगवां की समाजसेविका मधु देवी, बसपा नेता रामसनेही गौतम ने डीएम से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed