सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In Sitamarhi, Lord Hanuman, 108 feet tall, decorated with a Tulsi garland, offered 56 types of bhog prasad

Bhadohi News: सीतामढ़ी में 108 फीट ऊंचे हनुमान जी का तुलसी माला से शृंगार, 56 भोग प्रसाद अर्पित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
In Sitamarhi, Lord Hanuman, 108 feet tall, decorated with a Tulsi garland, offered 56 types of bhog prasad
सीतामढ़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर पुजा अर्चन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी/गोपीगंज। जिले के सभी हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार को अंजनी पुत्र हनुमाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। सीतामढ़ी में भोर में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति का सिंदुर से लेपन किया गया। इसके बाद तुलसी की माला से हनुमानजी का शृंगार और प्रसाद में 56 भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भक्ति भाव से पूजा हुई। भव्य आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया गया। जिले के कई मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ किया गया। जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। सीतामढ़ी में हनुमान जी का दर्शन करने के लिए सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
Trending Videos

इसी तरह महर्षि वाल्मीकि आश्रम, बाबा धवासानाथ आश्रम, श्री सीताराम धाम, मौनी बाबा आश्रम और उड़िया बाबा आश्रम, ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर में विराजमान पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। चकवा में संकटमोचन मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ जो सकुशल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed