{"_id":"69dfebf7b3005c5e1c04bc6e","slug":"in-the-year-2025-riya-had-scored-490-marks-this-year-aarohi-matched-it-to-top-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141803-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: साल 2025 में रिया ने पाए थे 490 अंक, इस साल आरोही ने बराबरी करके किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: साल 2025 में रिया ने पाए थे 490 अंक, इस साल आरोही ने बराबरी करके किया टॉप
विज्ञापन
हाईस्कुल में टापर आरोही मौर्या अपने परिवार के साथ । स्रोत परिजन
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं के परीक्षा परिणाम बीते साल की तरह ही हैं। साल 2025 में जहां सनबीम की रिया ने 490 यानि 98 फीसदी अंक प्राप्त करके टॉप किया था। वहीं, इस साल 2026 में सनबीम की आरोही मौर्या ने 98 फीसदी यानि 490 अंक प्राप्त करके टॉप किया है। खास यह है कि लगातार दो साल से 10वीं की परीक्षा में बेटियां ही अव्वल रही हैं। जिले में सीबीएसई के 28 स्कूल हैं। हर बार की तरह इस बार भी ज्यादातर स्कूलों के परिणाम शत-प्रतिशत रहे। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते साल जहां टॉप टेन में हाईस्कूल के 14 मेधावियों ने जगह बनाई थी। इस बार इनकी संख्या 26 हो गई है। इसमें 12 बेटियां और 14 बेटे शामिल हैं। साल 2025 के परिणाम में हाईस्कूल की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में चार बेटियों ने जगह बनाई थी। वहीं, 10 बेटे शामिल थे। मेधावियों के प्राप्त अंकों पर गौर किया जाए तो साल 2025 में हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में टॉप टेन में 10वें नंबर शिफा अजमत और अभ्युदय सिंह ने 94.40 फीसदी अंक प्राप्त किया था। वहीं, इस बार 10वें नंबर पर मो. मूसा और शांतनु पांडेय ने 94.60 फीसदी अंक प्राप्त किया है। ओवरआल देखा जाए तो बीते साल की अपेक्षा इस साल मेधावियों की सूची में इजाफा होने के साथ-साथ छात्रों का अंक प्रतिशत भी सुधरा है। दोनों साल बेटियों ने टॉप किया, लेकिन टॉप टेन की लिस्ट में बेटों का दबदबा रहा। हालांंकि, बीते साल की अपेक्षा इस बार बेटियों ने टॉप टेन की सूची में अपने अंकों में सुधार किया है।
टॉपर आरोही का एनडीए जॉइन करने का है सपना
सीबीएसई परीक्षा में टॉप करने वाली आरोही मौर्या का एनडीए जॉइन करने का सपना है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान वे नियमित रूप से पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थीं। मोबाइल से अधिक से अधिक दूर रहने का प्रयास करती थीं। बताया कि बिना किसी कोचिंग के उन्होंने मोबाइल की मदद से कुछ नोट्स तैयार किया था। इससे उन्हें काफी तक मदद मिली। उनके पिता भानु प्रकाश मौर्या और मां शशिलता सिंह ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा से मेधावी रही हैं। उसे पढ़ाई के लिए कभी टोकना नहीं पड़ा। बेटी की सफलता ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है।
नवोदय विद्यालय का शत-प्रतिशत रहा परिणाम, कीर्ति पांडेय रहीं अव्वल
सीबीएसई में जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में हाईस्कूल के 82 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इसमें सभी ने पास होकर जवाहर नवोदय विद्यालय का गौरव बढ़ाया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुद्दीन ने बताया कि बीते साल की तरह इस साल भी जवाहर नवोदय के विद्यार्थियों ने गौरवान्वित किया है। इस बार भी विद्यालय का परिणाम 10वीं में शत-प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल की कीर्ति पांडेय ने 96.8 अंक प्राप्त करके टॉप किया है। वहीं, अर्शलॉन ने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त करके दूसरे और अमन कुमार मौर्या ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। बताया कि विद्यार्थियों का औसत एंक 82.51 फीसदी रहा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X