सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kashi Naresh University: Faculty of Agriculture will operate in a building constructed at 55 million

काशी नरेश विवि : 5.50 करोड़ से बने भवन में चलेगा कृषि संकाय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kashi Naresh University: Faculty of Agriculture will operate in a building constructed at 55 million
कृ​षि संकाय भवन हास्टल ग्राउंउ ज्ञानपुर। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय बनने के बाद कृषि संकाय के संचालन की उम्मीद जग गई है। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय के लिए होने वाले प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की तैनाती के दौरान कृषि संकाय में पद सृजन व तैनाती हो सकती है। इससे छह साल से शोपीस बने भवन में कृषि की पढ़ाई शुरू हो सकती है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है तो उनके हित के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में कृषि की पढ़ाई के लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में कृषि संकाय के संचालन के लिए 2016-17 में योजना तैयार की गई। इसके लिए बजट जारी कर महाविद्यालय के हॉस्टल परिसर में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण कराया गया। योजना थी कि संकाय में कृषि से जुड़े 13 विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था ने भवन का निर्माण कर साल 2020 में ही महाविद्यालय को हैंडओवर कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed