सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Keep an eye on the functioning of the bodies, bring corruption to the government's notice: Ashok

निकायों के कार्यों पर रखें नजर, भ्रष्टाचार को सरकार के संज्ञान में लाएं : अशोक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the functioning of the bodies, bring corruption to the government's notice: Ashok
मेन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान के बाहर नामित सभासदों के अंभिनंदन में जुटे लोग। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
भदोही। प्रदेश सरकार ने भदोही और नईबाजार नगर निकायों में सभासद नामित आठ सभासदों का मंगलवार को शहर के मेनरोड स्थित एक प्रतिष्ठान में स्वागत किया गया।
Trending Videos

इस मौके पर नामित सभासदों का स्वागत करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
आशा करते हैं आप लोगों को जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करेंगे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं की जा रही है। देखा जा रहा है कि फंड का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश सरकार ने आप लोगों पर जो विश्वास जताया गया है आशा है आप उसे पूरा करेंगे और अपने निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों पर नजर रखेंगे। जहां भी भ्रष्टाचार हो उसे प्रदेश सरकार के संज्ञान मे लाएंगे। उन्होंने नामित सभासदों से मूलभूत सुविधाओं, साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में कुल आठ मनोनीत सभासद मौजूद रहे। जिसमे भदोही नगर पालिका में नामित करुणा शंकर दुबे, प्रियंका जायसवाल, तहसीलदार सिंह, रामराज प्रजापति तथा शैलेश सरोज व नईबाजार नगर पंचायत में नामित राजकुमार गिरी, दीना सोनकर तथा सुरेश दुबे रहे। सभी को बारी बारी से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह में दिलीप गुप्ता, अजय दुबे, अरविंद मौर्य, कमलेश जायसवाल, सौरभ चौरसिया, सतीश गांधी, राकेश गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के कई गणमान्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed