सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attack carried out after entering the house, four injured, FIR filed against 11

Bhadohi News: घर में घुसकर किया हमला, चार घायल, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Attack carried out after entering the house, four injured, FIR filed against 11
विज्ञापन
सुरियावां। गहोरवां गांव में घर में घुसकर लोहे की राड व अन्य हथियारों से दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। मारपीट पुरानी रंजिश के लिए हुई। पुलिस मामले में आठ नामजद सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है। महोरवां गांव निवासी आदर्श सिंह ने बताया कि विपक्षियों से उनकी पुरानी रंजिश है। विपक्षी आदर्श उर्फ कल्लू सिंह, रितीक मिश्रा, आदर्श शुक्ला, रोहित मिश्र ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन कर धमकी दी। कहा कि हम लोगों के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज कराए हो वापस ले लो। आरोप लगाया कि 17 मार्च को वे प्रयागराज जा रहे थे। उत्कर्ष उर्फ आंशू निवासी गहोरवा ने उनकी रेकी की। आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उन्हें छनौरा में घेर लिया। उस समय वह किसी तरह बच गया। इसके बाद अतुल पांडेय, आशीष शुक्ला, विनय मिश्र और तीन अज्ञात ने हॉकी, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों को लेकर दलान में घूसे और चाचा रामबहादुर पर हमला बोल दिया। इस बीच उन्हें बचाने में तेजबहादुर और लालबहादुर दौड़े तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, उन पर भी हमला कर दिया। इससे सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article