सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tragic Accident on Highway Young Man Dies Father Also Lost His Life in an Accident Just Year Ago

UP: हाइवे पर दर्दनाक हादसा...युवक की मौत, एक साल पहले हादसे में पिता ने भी तोड़ दिया था दम; मची चीख-पुकार

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर औराई कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tragic Accident on Highway Young Man Dies Father Also Lost His Life in an Accident Just Year Ago
राहुल कुमार बिंद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident: भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा कटका गोदाम के पास वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ, जहां सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कटका गोदाम निवासी 20 वर्षीय राहुल कुमार बिंद गुरुवार रात किसी काम से हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Tragic Accident on Highway Young Man Dies Father Also Lost His Life in an Accident Just Year Ago
राहुल की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

स्थानीय लोगों की मदद से घायल राहुल को तुरंत बाबूसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने के बाद इलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया।

राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की उम्मीदों का सहारा भी था। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दुखद संयोग यह है कि राहुल के पिता स्वर्गीय शिलाजीत की भी पिछले वर्ष होलिका दहन के दिन बाबूसराय बाजार से घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में ही मौत हो गई थी। लगातार दूसरे साल सड़क हादसे में परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों की समस्या को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed