सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police went to the Madhya Pradesh border to identify the girl's body.

Bhadohi News: बालिका के शव की पहचान के लिए मध्य प्रदेश सीमा तक गई पुलिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police went to the Madhya Pradesh border to identify the girl's body.
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के कुनबियामार जंगल में हत्या कर फेंके मिले बालिका के शव की शिनाख्त करने के लिए जुटी पुलिस टीम सोनभद्र जिले के आगे मध्य प्रदेश के बार्डर तक पहुंच गई है।

पुलिस टीम कंजड़ बस्ती, लकडी , कबाड़ वालों तक की छानबीन कर रही है। घटना स्थल के एक ओर धर्मकांटा के पास लगे सीसी कैमरे से गुजरे 200 से अधिक वाहनों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी कैमरे की जांच की गई पर कोई भी पैदल जाता नहीं दिखाई दिया। वाहन में भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग से देवरी कला गांव के पास मंगलवार की दोपहर 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिला था।
विज्ञापन
Trending Videos

बालिका के चेहरे और गले में चोट के निशान है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त और जांच के लिए पांच टीमाें का गठन किया। टीमें बालिका की शिनाख्त में जुटी है। पुुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जिले के सभी थानों से संवाद कर पता लगाया जा रहा है। घटना स्थन के एक ओर लगे कैमरे की जांच की गई। उसमें गाड़ियां आती दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed