सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Minister in charge planted a tree in the name of the mother

Bhadohi News: प्रभारी मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधरोपण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The Minister in charge planted a tree in the name of the mother
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण करते प्रभारी मंत्री एके शर्
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ सूबे के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
Trending Videos

उन्होंने जिले के लोगों से अपील किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें। कहा कि सरकार पांच जून को पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। भदोही में दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे पौधरोपण के महत्व को समझाया। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन एवं पौधरोपण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, एसपी अभिनव त्यागी, एडीएम शुभांगी शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed