सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Primary school children rejoiced after receiving awards

Bhadohi News: पुरस्कार पाकर चहके प्राथमिक विद्यालय के बच्चे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Primary school children rejoiced after receiving awards
विज्ञापन
भदोही। प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में मंगलवार को मयंक मेमोरियल छात्र पुरस्कार एवं प्रोत्साहन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि प्रोत्साहन से बच्चे हमेशा अच्छा करने के बारे में सोचते हैं।
Trending Videos

यह प्रयास थमना नहीं चाहिए। कहा कि आज हम मेधावी छात्रों को सम्मानित होता देख कर कल ऐसे ही दूसरे बच्चे भी इनकी लाइन में खड़े होंगे।
बहुत से ऐसे बच्चे हैं जो आर्थिक कारणों से पढ़ाई नहीं कर पाते ऐसे बच्चों को प्रेरित कर पुरस्कार के दायरे में लाया जाना चाहिए। संस्था के संस्थापक मनोज बरनवाल ने कहा कि ऐसे बच्चे जो आर्थिक कारणों से पढ़ाई नहीं कर पाते उनके लिए भी संस्था कुछ करने के लिए विचार करेगी। प्रधानाध्यापक धीरज सिंह ने बताया कि पुरस्कार में मेडल, प्रमाण पत्र सहित स्कूल बैग, स्टेशनरी सेट, पुस्तकें आदि दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंश, मुकेश, सपना, बेबी यादव के अलावा श्रद्धा यादव, ज्ञानशंकर प्रजापति, प्रतीक राज, आस्था यादव को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस मौके पर शशांक बरनवाल, ज्ञानशंकर, राम अवतार यादव, अनिल, दलजीत, सुरेंद्र यादव, सुरेश मौर्य, बिपिन कुमार मौर्य, मोतीबा, सुषमा, सलमा बेगम, दीप्ति रानी राय, ममता सोनी, जयप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed