सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rajiv Modanwal became the president of the Industry Trade Board

Bhadohi News: उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने राजीव मोदनवाल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Modanwal became the president of the Industry Trade Board
नई बाजार मे बैठक करते उद्योग व्यापार मंडल के लोग। संवाद
विज्ञापन
नई बाजार। नगर के वार्ड संख्या नौ स्थित बीडी कारपेट परिसर में रविवार को उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजीव मोदनवाल को अंगवस्त्रम भेंट कर नई बाजार उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
Trending Videos

बैठक में स्वाभिमान मोदनवाल, नारायण मोदनवाल, सुरेश साहू एवं उमेश विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। रमेश जायसवाल और अमित बरनवाल को महामंत्री, रजत सेठ, बद्री चौहान, शीतला प्रसाद उमर, धीरज साहू एवं निखिल बरनवाल को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह गोपाल उमर एवं बबलू खान को कोषाध्यक्ष जबकि नीरज जायसवाल और जयकुमार मोदनवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा विनोद शर्मा, ओमकारनाथ मोदनवाल, मनमोहन मोदनवाल एवं मंटू जायसवाल को संरक्षक तथा ताराशंकर मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, धर्मेंद्र उमर, लल्लू शर्मा एवं सरफराज आलम को सदस्य नामित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव मोदनवाल ने व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता एवं जिला महामंत्री विनय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed