{"_id":"69cd732a64f9b1740a0baf19","slug":"respect-for-all-party-workers-in-bjp-deepak-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141132-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान : दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान : दीपक
भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैठे औराई विधायक और पदाधिकारी । स्रोत संगठन
Link Copied
विज्ञापन
सुरियावां। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बुधवार को भदोही विधानसभा के सुरियावां, भदोही नगर और मोढ मंडल का प्रशिक्षण दिव्या लॉन में हुआ। मुख्य वक्ता दीपक मिश्रा ने भाजपा के कार्य पद्धति के बारे में कार्यकर्ताओं को समझाया। कहा कि भाजपा में छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ता का सम्मान होता है। शीर्ष नेतृत्व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ-साथ पार्टी की रीति-नीति की चर्चा करते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की नसीहत दी। कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण ही हमें नई ऊंचाईयों पर ले जाता है। अध्यक्षता पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया। मोढ़ मंडल पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं, ज्ञानपुर के चित्रांगन लॉन में डीघ मंडल, सेमराध नाथ और गोपीगंज मंडल का प्रशिक्षण शुरू हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। वहीं, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, पूर्व महामंत्री नागेंद्र सिंह, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, राजेश पटेल, नागेंद्रनाथ मिश्रा नवीन आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।