फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadway sinks by 10 feet on Morwa Bridge connecting Bhadohi to Banaras; 30,000 vehicles pass daily.

Bhadohi News: भदोही को बनारस से जोड़ने वाले मोरवा पुल पर 10 फीट तक पटरी धंसी, रोज गुजरते हैं 30 हजार वाहन

Tue, 11 Aug 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Roadway sinks by 10 feet on Morwa Bridge connecting Bhadohi to Banaras; 30,000 vehicles pass daily.
मोरवा पुल से गुजर रही ट्रक। स्रोत- संवाद
कालीन नगरी को वाराणसी से जोड़ने वाले मोरवा पुल पर दो स्थानों पर पटरी धंस गई है। 10 फीट तक पटरी गायब हो गई। गड्ढा इतना बड़ा है कि बाइक पुल के नीचे मोरवा नदी में गिर सकती है। एनएचएआई के अधिकारियों ने गड्ढे के पास बैरिकेडिंग नहीं कराई है। कभी भी हादसा हो सकता है। यातायात विभाग के अनुसार इस पुल से प्रतिदिन 30 हजार वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

भदोही-वाराणसी मार्ग पर कारपेट सिटी के पास मोरवा पुल है। यह पुल चार दशक पुराना है। बारिश के पानी के कारण पुल के दक्षिणी ओर पटरी तेजी से दरक रही है। पुल के पूर्वी किनारे दक्षिणी छोर पर भी एक बड़ा गड्ढा बन गया है।
विज्ञापन

--
केस-एक- मई 2025 में पुल के पास बने गड्ढे में फंसकर एक बाइक सवार रामनाथ निवासी जौनपुर सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। संयोग अच्छा था कि उस दौरान कोई भारी वाहन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
केस-दो- जनवरी 2026 में चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था। जिसमें चार से पांच लोग घायल हो गए थे। बीते आठ माह में 10 लोग वहां घायल हो चुके हैं।
--
बोले नागरिक

मैंने खुद देखा है। मोरवा पुल की पटरी दो स्थानों पर दरक गई है। इससे खतरा हो सकता है। वाहनों का भारी आवागमन देखते हुए तत्काल कदम उठाया जाना चाहिए। श्रीराम सिंह शिक्षक (फोटो-)
----------
मोरवा पुल सिंगल लेन है। बगल में नया पुल बन रहा है लेकिन इधर कई महीनों से निर्माण कार्य ठप है। पुल का निर्माण कराने के साथ साथ दरक रही सड़क को ठीक कराया जाना चाहिए। संदीप कानोडिया (फोटो-)
-----------
मोरवा पुल भदोही और वाराणसी के बीच का प्रमुख सेतु है। प्रतिदिन हजारों वाहनों का आना-जाना होता है। सड़क दरकने से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नदीम अहमद सिद्दीकी (फोटो-)
-------------
मोरवा पुल पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यदि तत्काल कदम न उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व में भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। जिम्मेदार लोग संज्ञान लें। विजय नारायण वर्मा भिखारीपुर (फोटो-)
-------------
नया पुल अभी निर्माणाधीन
मछलीशहर- वाराणसी हाइवे का निर्माण चल रहा है। उक्त हाइवे को जोड़ने के लिए मोरवा पर पास में ही दुसरा पुल बन रहा है, लेकिन अभी वह निर्माणाधीन है। जिससे सभी वाहन उसी जर्जर पुल से ही गुजरते हैं।

----------
वर्जन
भदोही-वाराणसी मार्ग के मोरवा नदी पर पुल के दरकने की जानकारी प्राप्त हुई है। मातहतों को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा। - मृत्युंजय यादव, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई वाराणसी।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed