सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Safety in the register, tap missing from the platform, cleanliness such that the stench can be smelled from 100 meters away from the toilet

Bhadohi News: रजिस्टर में सुरक्षा, प्लेटफॉर्म से टोटी गायब, सफाई ऐसी कि शौचालय से 100 मीटर दूर से ही आने लगती है दुर्गंध

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Safety in the register, tap missing from the platform, cleanliness such that the stench can be smelled from 100 meters away from the toilet
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर टूटी नल की टोटियां। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी के तीनों प्रमुख रेलवे स्टेशन भदोही, ज्ञानपुर रोड और सुरियावां में रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। तीनों स्टेशनों से हर दिन लगभग 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। किसी भी रेलवे स्टेशन पर न बैठने की, न पेयजल की, न शौचालय की व्यवस्था है। पेयजल के लिए लगाई गई टोटियां चोरी हो गई हैं। जबकि आरपीएफ और जीआरपी हमेशा पेट्रोलिंग करने का दावा करती है। शौचालय में सफाई की दशा यह है कि 100 मीटर दूर से ही दुर्गंध आ रही है। जबकि सफाई के लिए हर स्टेशन पर रेलवे बोर्ड ने कार्यदायी संस्था कोे जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए हर स्टेशन पर कार्यदायी संस्था के एक-एक सुपरवाइजर तैनात हैं। जो तीन शिफ्ट में सफाई कर्मियों से सफाई कराते हैं।
Trending Videos



सीन एक : ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर वेटिंग रूम में ताला बंद
जनपद का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन ज्ञानपुर रोड है। यहां से नईदिल्ली और गुजरात रूट की ट्रेने जाती हैं। हर दिन लगभग 12 से 15 हजार लोग यात्रा करते हैं। पेयजल के लिए लगाई गई टोटियां गायब हो गई हैं। वेटिंग रूम में ताला लटका रहता है। अवैध वेंडर सक्रिय हैं। कई बार सामान बेचने के चक्कर में अवैध वेंडरों का आमना-सामना हो चुका है। इसमें कई यात्री चोटिल भी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीन दो : भदोही रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेटर नहीं, छूट जाती है ट्रेन
जनपद का दूसरा प्रमुख रेलवे स्टेशन भदोही है। यहां से मुंबई रूट की ट्रेने जाती हैं। हर दिन 20 से 25 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। बीते दो सालों से स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेटर नहीं है। इस कारण कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। सिर्फ एक आरक्षण काउंटर होने से यात्रियों को भीड़ का सामना करना पड़ता है।


सीन तीन : सुरियावां स्टेशन पर शेड नहीं होने से धूप में खड़े रहते हैं यात्री
जंघई-वाराणसी रेलखंड का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से हर दिन लगभग 8 से 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। किसी भी प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। तेज धूप में खड़े होकर यात्री ट्रेनों के आने का इंतजार करते हैं। इस स्टेशन पर आरक्षण केंद्र की भी सुविधा नहीं है। दोनों प्लेटफार्मों पर लगे हैंडपंप सूख गए हैं। दो हैंडपंपों से बालू वाला पानी आ रहा है।

सुने यात्रियों की समस्या भी
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर वेटिंग हॉल और शौचालय प्रमुख समस्या है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में यात्रियों के लिए वेटिंग रूम खोलना जरूरी है।
- सुनील कुमार, खमरिया।

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से दो तक जाने के लिए अंडरपास बनाया जाना चाहिए। इससे वृद्धजनों और महिलाओं को सुविधा होगी।
- संजय यादव, कसिदहा

व्यापारिक दृष्टिकोण से यह स्टेशन महत्वपूर्ण है। यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है। दूर से आने वाले यात्री कहां बैठकर ट्रेन का इंतजार करेंगे। यह तो रेलवे को भी पता नहीं है।
- जतन गुप्ता, सुरियावां

हमें मुंबई जाना है। यहीं से ट्रेन पकड़ूंगा। ट्रेन आने में अभी एक घंटे का समय है। जब से स्टेशन पर आया हूं। खड़ा ही हूं। हाथ धूलने के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा है।
- चंद्रदीप शुक्ला, निदिउरा, अभिया


स्टेशन अधीक्षकों ने कहा

स्टेशन पर कुछ विकास कार्य कराए गए हैं। अभी बहुत काम बचा है। इसकी रिपोर्ट रेलवे प्रशासन को भेज दी गई है। - अमित कुमार, सुरियावां स्टेशन अधीक्षक
नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी कमियां हैं दूर कराने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। - अरविंद श्रीवास्तव, ज्ञानपुर स्टेशन अधीक्षक
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर विकास कार्य चल रहा है। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास जारी हैं। जो भी कमी है जल्द उसमें सुधार किया जाएगा। - कोमल सिंह, भदोही स्टेशन अधीक्षक

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन की प्रमुख ट्रेनें
- शिवगंगा एक्सप्रेस

- विभूति एक्सप्रेस

- पटना सिकंराबाद एक्सप्रेस
- नई-दिल्ली मंडुआडीह एक्सप्रेस

- उधना-दानापुर एक्सप्रेस
- कामाख्या स्पेशल ट्रेन


भदोही रेलवे स्टेशन की प्रमुख ट्रेनें
- पंजाब मेल
- बुदेंलखंड एक्सप्रेस
- रत्नागिरी एक्सप्रेस

- दादर एक्सप्रेस
- जनता एक्सप्रेस

- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
- अर्चना एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article