सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sanvaiya School Overall Champion

Bhadohi News: सनवईया स्कूल ओवरऑल चैंपियन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sanvaiya School Overall Champion
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को राजकीय स्कूलों की जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। ओवरआल राजकीय हाईस्कूल सनवईया को चैंपियन घोषित किया गया। सीनियर 800 मीटर बालक वर्ग में गिर्दबड़गांव के सूरज कुमार, जूनियर में विशाल यादव, बालिका जूनियर में ममता पाल सनवईयां ने पहला स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos

400 मीटर बालिका सीनियर में अंकिता पटेल सनवईयां, बालक में सूरज गिर्दबड़गांव, जूनियर 400 मीटर में धीरज यादव और बालिका में ममता पाल अव्वल रहीं। 200 मीटर सीनियर में शुभम मौर्य जीआईसी ज्ञानपुर प्रथम रहे। कबड्डी जूनियर बालिका में राजकीय हाईस्कूल बभनौटी और बालक में चकजुड़ावन विजेता बना। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रभारी ब्लॉक प्रमुख डीघ मनोज मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से छात्र-छात्राओं में अनुशासन की भावना आती है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य व मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने सफल खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। कहा कि खेलकूद के जरिए विद्यार्थी अपना करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन डाॅ. हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर पवन सिंह, रामकृष्ण मिश्र, समग्र शिक्षा के अंतर विद्यालयीय खेलकूद संघ से सचिव चंद्रबली सिंह, जिला समन्वयक प्रदीप कुमार पांडेय, कल्पना मौर्या, नीरज त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed