सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sewer construction begins in the grain market, traffic disrupted

Bhadohi News: गल्ला मंडी में नाली निर्माण शुरू, आवागमन बाधित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sewer construction begins in the grain market, traffic disrupted
गोपीगंज नगर के गल्ला मंडी में हो रहा नाली निर्माण। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के गल्ला मंडी में बुधवार को नाली निर्माण शुरू कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। आवागमन बाधित होने से परेशानी बढ़ गई है। गल्ला मंडी से भगवतपुर, छोटी चौराहे तक नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। पश्चिम पटरी पर नाली खोदाई होने से आवागमन बंद हो गया है। इससे ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, रामपुर घाट पर जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा नेता मोहन मुरारी बरनवाल, बाबूलाल मोदनवाल, संतोष गुप्ता, बीनू गुप्ता, अनिल जायसवाल आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। इसकी जांच कराने की मांग की। ईओ रामबचन यादव ने कहा कि शिकायत निराधार है। नियम के तहत काम कराया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article